रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB Women) की स्टार क्रिकेटर जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) एक कमाल की ऑलराउंडर हैं। वो सिर्फ बैटिंग की ही नहीं, बल्कि बॉलिंग और विकेटकीपिंग की भी काबिलियत रखती हैं। वोल ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को WBBL 2026 के मुकाबले में भी अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने बैटिंग और बॉलिंग दोनों से धमाल मचाया है।
1 ओवर में लिए 3 विकेट: WBBL 2026 में जॉर्जिया वोल Sydney Thunder के लिए खेल रही हैं। वो टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में Melbourne Renegades को अपनी बॉलिंग से घुटने पर ले आईं। उन्होंने पूरे 4 ओवर किए और सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट झटके।
इसी बीच वोल ने एक ऐसा ओवर भी डिलीवर किया जिसमें उन्होंने पूरे 3 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चौथे ओवर में ये कमाल किया। वोल ने एक के बाद एक छह गेंदों के अंदर क्लो ट्राईऑन (12 गेंदों पर 10 रन), डिएंड्रा डॉटिन (02 गेंदों पर 00 रन) और जॉर्जिया वेयरहैम (19 गेंदों पर 23 रन) का विकेट लिया।
बैटिंग से भी मचाई तबाही: 23 वर्षीय जॉर्जिया वोल एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के गेंदबाज़ों की भी बेरहमी से कुटाई की। वोल ने सिडनी थंडर के लिए सलामी बल्लेबाज़ करके 18 गेंदों पर 4 चौके 1 छक्का लगाकर 25 रनों की पारी खेली।
WPL में RCB के लिए बिखेरेंगी चमक: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया जॉर्जिया वोल WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हैं। उन्हें RCB ने पूरे 60 लाख रुपये में अपनी स्क्वाड में चुना है। वो बेंगलुरु से पहले यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थी। इस Gun Player ने WPL में अब तक 9 मैचों में 46.28 की औसत से 324 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच का हाल: मेलबर्न के मैदान पर Sydney Thunder ने ही टॉस जीतकर Melbourne Renegades को पहले बैटिंग दी, जिन्होंने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 138 रन टांगे। इसके जवाब में सिडनी थंडर ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर जॉर्जिया वोल ही रही। उन्हें Player of the Match के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।