नामिबिया औऱ पापुआ न्यू गिनी के बीच बुधवार (29 मार्च) को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ 2023 के मुकाबले में जमकर रन बने। दोनों टीमों ने मिलकर इस मुकाबले में 714 रन बनाए। इस मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामिबिया की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार शतक जड़ते हुए 113 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 125 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज निको डेविन ने 90 रन और लॉफ्टी ईटन ने 61 रन बनाए।

Advertisement

पापुआ न्यू गिनी  के लिए सेमो कामिया ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा कबुआ मोरिया ने दो और कप्तान असद वाला ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पापुआ न्यू गिनी के लिए सेमो कामिया ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल 46.2 ओवर में 333 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली बार ऐसा हुआ जब पापुआ न्यू गिनी ने इस फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। चार्ल्स अमिनी ने 75 गेंदों में आठ चौकों और आठ छक्कों की दद से 109 रन बनाए। कप्तान असद वाला ने 57 रन और सेस बाऊ ने 54 रन की पारी खेली।

नामिबिया के लिए रुबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने तीन-तीन, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने दो, बेन शिकांगो और शॉन फाउचे ने एक-एक विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार