4 फरवरी। विस्फोटक बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल की साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है। मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान खेल से ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने इस साल जनववरी में भारत दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया था।

Advertisement

लेकिन भारत दौरे के लिए मैक्सवेल को आस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह मार्नस लाबुशैन को चुना गया था।

Advertisement

मैक्सवेल के अलावा उनके बीबीएल टीम साथी मार्कस स्टोयनिस को टीम में जगह नहीं मिली है। स्टोयनिस ने बीबीएल में पिछले महीने 79 गेंदों पर 147 रनों की नाबाद पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया को 21 फरवरी से जोहान्सबर्ग में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

टी-20 टीम : एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिच मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

वनडे टीम : एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, मिच मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार