IPL 2024 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) चोटिल हो गए हैं जिस वजह से अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी में होने वाला मुकाबला मिस कर सकते हैं।

Advertisement

अंगूठे पर लगी चोट

Advertisement

बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था जिसके दौरान ग्लेन मैक्सवेल फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान एक गेंद सीधा मैक्सवेल के अंगूठे से जा टकराई थी जिसके बाद मैक्सवेल काफी दर्द में दिखे थे।

ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिस वजह से वो फील्डिंग भी नहीं कर सके और ड्रेसिंग रूम में चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि मैक्सवेल को पूरी तरह फिट होने में थोड़ा समय लगेगा जिस वजह से वो आरसीबी का अगला मैच शायद नहीं खेल पाएंगे। आपको बता दें कि आरसीबी के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि मैक्सेवल अपनी टीम के लिए बॉलिंग और बैटिंग दोनों से ही योगदान करते हैं।

ये भी जान लीजिए कि आईपीएल 2024 का सीजन अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। वो सीजन में अब तक 6 मैच खेल चुके हैं जिसमें से उन्होंने सिर्फ एक ही मैच जीता है। बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में हुए मुकाबले में आरसीबी को 15.3 ओवर में 197 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से हरा दिया था। यही वजह है आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर मौजदू हैं। यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना आरसीबी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार