Glenn Maxwell Wedding: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर Glenn Maxwell शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। मैक्सवेल ने बीते शुक्रवार (18 मार्च) को अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड Vini Raman से शादी की और खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

Advertisement

इस साल आईपीएल का आगाज़ 26 मार्च से होगा, लेकिन RCB के लिए धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। यहीं वज़ह है कि आरसीबी फैंस थोड़े निराश थे, लेकिन अब मैक्सवेल ने फैंस के साथ काफी खास खुशखबर शेयर की है। मैक्सवेल ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी की तस्वीर पोस्ट की है, जो कि अब देखते ही देखते वायरल हो गई है।

Advertisement

बता दें कि विनी रमन भारतीय मूल की है और चेन्नई से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि उनका बचपन ऑस्ट्रेलिया में ही बिता है। विनी और मैक्सवेल दोनों साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे है और साल 2020 में दोनों की सगाई भी हो गई थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर मैक्सवेल और विनी के शादी का एक कार्ड भी काफी वायरल हुआ था जो कि तमिल भाषा ने लिखा गया था। जिसके बाद अब इस खूबसूरत जोड़े ने शादी कर ली है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उन्हें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है, हालांकि इस सीरीज से पहले मैक्सवेल ने पाकिस्तान टूर से अपना नाम वापस ले लिया था। बात करें अगर आईपीएल की तो मैक्सवेल को आरसीबी की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था, हालांकि वह शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रह सकेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार