Glenn maxwell vini raman
मैक्सवेल की पत्नी को फैंस ने दी गालियां, ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद विनी ने शेयर किया दर्द
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की इस हार के साथ ही एक बार फिर से करोड़ों दिलों का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। भारत की इस हार के बाद एकतरफ भारतीय फैंस मायूसी में डूब गए हैं तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम और फैंस जश्न मना रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन चर्चा में आ गई हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद फैंस काफी बौखलाए हुए हैं और इसी कारण कुछ फैंस ने ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन को सोशल मीडिया पर गालियां देना शुरू कर दिया। मैक्सवेल ने ही फाइनल में विनिंग रन लगाकर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताया जिसके बाद उनकी भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन को भारतीय फैंस ने उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विनी ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख साझा किया।
Related Cricket News on Glenn maxwell vini raman
-
इंडियन लड़की के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
Glenn Maxwell And Vini Raman: पांच साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे ग्लेन मैक्सवेल। पाकिस्तान टूर से नाम ले लिया था वापस। ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago