रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान और कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) को लगता है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को टीम का कप्तान बनाएगी। विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के आखिरी मुकाबले के साथ ही आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। बता दें कि आरसीबी ने मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये रिटेन किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को 15 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

Advertisement

डेनियल विटोरी ने बताया कि मैक्सवेल के पास बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करने का अनुभव है। उनकी कप्तानी में मेलबर्न स्टार्स की टीम ने 62 मैच में से 34 जीत हासिल की है। 

Advertisement

विटोरी ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से बातचीत में कहा, “ देखिए, मुझे लगता है कि मैक्सवेल संभवत: कोहली के उत्तराधिकारी होंगे। उन्होंने पिछले सीजन आरसीबी को मैच जिताए और उनके लिए शानदार खिलाड़ी साबित हुए। उनके पास मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करने का भी अनुभव है।” 

विटोरी ने आगे कहा, “ मुझे यकीन है कि मैक्सवेल को कप्तान बनाया जाएगा। यह सिर्फ एक सीजन के लिए हो सकता है, यह देखने के लिए की वह इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं।”   

मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। 15 मैच में उन्होंने 42.75 की औसत और 144.10 की स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक जड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार