5 जून। जुलाई माह में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर होगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 3 टी- 20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खासकर काफी अहम होने वाला है। 

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी और बल्लेबाजी की अग्नि परीक्षा इंग्लैंड में ही होगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने एक खास बात इस दौरे को लेकर बताई है जिससे कोहली की टीम का अत्मविश्वास चरम पर पहुंच जाएगा।

आगे क्लिक करके जाने►

 

महान दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत के इंग्लैंड दौरे को लेकर बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड की धरती पर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह कमाल की गेंदबाजी करेंगे।

मैक्ग्रा ने माना की वहां के वातावरण में बुमराह और भुवी अपनी गेंदबाजी के दौरान खासा प्रभाव छोड़ सकते हैं। बुमराह के बारे में ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि बुमराह की गेंदबाजी एक्शन मिस्ट्री पैदा करने वाली है।

ऐसे में यदि बुमराह सटीक लाइन पर गेंद करेंगे तो काफी सफलता मिल सकती है। वहीं भुवी की तारीफ में ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि वो एक शानदार स्विंग गेंदबाज हैं। इंग्लैंड की धरती पर भुवी का कमाल देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार