भारत ने न्यूजीलैंड के सामने पहला वनडे जीतने के लिए 307 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में भारत के लिए शुभमन गिल, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने अर्द्धशतक जड़े। वहीं, संजू सैमसन ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 36 रनों का योगदान दिया। जैसे ही फैंस को पता चला कि संजू ये मैच खेल रहे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी मनानी शुरू कर दी।

Advertisement

इसके बाद संजू ने अपनी बल्लेबाज़ी से भी फैंस का अच्छा मनोरंजन किया और ये दिखाया कि वो टीम में एक लंबा मौका डिजर्व करते हैं। हालांकि, संजू एक बड़ी पारी खेल सकते थे लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर से ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

फिलिप्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी अपनी शानदार फील्डिंग से दुनिया को हैरान कर दिया था। ऐसे में भारत के खिलाफ पकड़ा गया ये कैच भी उनकी शानदार फील्डिंग का एक नमूना था। सैमसन ने 46वें ओवर में एडम मिल्ने की एक तेज़ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट में टाइमिंग नहीं थी और गेंद हवा में ऊंची चली गई। इसके बाद फिलिप्स ने डीप मिड विकेट पर भागते हुए एक सनसनीखेज कैच पूरा किया और संजू की पारी का अंत किया।

फिलिप्स के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन ने धीमी शुरुआत की, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से नई गेंद को ये जोड़ी झेल गई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद बाकी का काम मिडल ऑर्डर ने कर दिखाया और टीम को 306 तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार