India vs New Zealand 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरी और दोनों ने पावरप्ले में कीवी गेंदबाज़ों के धागे खोलकर रख दिए।

Advertisement

हालांकि, रोहित और ईशान की धमाकेदार बल्लेबाज़ी के अलावा कीवी खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स भी अपनी फील्डिंग के चलते चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फिलिप्स ने करिश्माई फील्डिंग करते हुए चौका बचा लिया।

Advertisement

ये घटना तीसरे टी-20 के चौथे ओवर में घटित हुई जब लॉकी फर्ग्यूसन की तीसरी गेंद पर उन्होंने फ्लिक किया और ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के पार जाकर ही मानेगी लेकिन रास्ते में ग्लेन फिलिप्स आ गए और गिरते-पड़ते किसी तरह चौका बचाने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने पूरी तरह खुद को झोंक दिया और अपनी टीम के लिए 1 रन बचा लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो भारत 2-0 से आगे है और अगर रोहित की टीम तीसरा मैच भी जीतती है तो कीवी टीम का क्लीन स्वीप हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार