ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज माइकल नीसर ने कहा कि बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। इंग्लैंड की पहली पारी में नीसर के ओवर में सलामी बल्लेबाज हासिब हामिद, स्टार्क को कैच थमा बैठे थे। नीसर ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 24 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 150.4 ओवरों में नौ विकेट खोकर 473 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
Advertisement
नीसर ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले कहा, "बल्लेबाजी करते हुए मैंने खुद में सुधार किया और उसी मोमेंटम का अपनी गेंदबाजी में इस्तेमाल किया और गति बढ़ाई।"
Advertisement
जानकारी के लिए बता दें कि सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट में इंग्लैड पर 9 विकेटो से जीत हासिल की थी।