मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल-13 में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ खेले गए मैच के बाद कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की तारीफ की है। इन दोनों ने अंत में आतिशी पारी खेलते हुए टीम को 191 रनों के स्कोर तक पहुंचाया था। पंजाब इस मैच को 48 रनों से हार बैठी थी। इन दोनों ने आखिरी दो ओवरों में 44 रन बनाए थे।

Advertisement

मैच के बाद रोहित शर्मा ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम जानते थे कि पंजाब के पास किस तरह का आक्रमण है। इन दोनों ने अंत में रन बनाने के लिए अपने आप पर भरोसा किया। इन दोनों का फॉर्म में रहना अच्छा है।"

Advertisement

मुंबई के गेंदबाजों ने भी इसमें अच्छा प्रदर्शन किया। उसके हर गेंदबाज ने विकेट लिया। रोहित ने कहा, "पंजाब की बल्लेबाजी को देखते हुए यह आसान नहीं था। हमें पता था कि हमें शुरुआती विकेटों की जरूरत है। हमारी हर चीज रणनीति के हिसाब से रही। इसका श्रेय गेंदबाजों को जाता है।"

उन्होंने कहा, "उन्हें अब पता है कि मुझे उनसे क्या चाहिए और मैं भी उन्हें अच्छे से जान चुका हूं।"

पोलार्ड को अपने प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा, "आपके सामने क्या स्थिति है यह इसकी बात है। गेंदबाजों को देखिए और देखिए कि आप कितने रन ले सकते हैं। 15 रन आने के बाद आप और ज्यादा तेजी से रन बनाने जाते हैं। हार्दिक ने आकर बल्ला चलाना था। आखिरी चार ओवर में हम जानते थे कि हमारे पास की तय सीमा नहीं है।" 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार