3 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम के लिए हार का सामना विरोधी टीम के स्पिनर श्रेयस गोपाल बने।

Advertisement

श्रेयस गोपाल ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का मुजाएरा पेशकर 3 विकेट चटकाए जिसमें कोहली, एबी डीविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर को आउट कर बैंगलोर की टीम को बैकफुट पर पहुंचा दिया था।

Advertisement

श्रेयस गोपाल को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि श्रेयस गोपाल ने जिस गेंद पर कोहली को बोल्ड किया वो असाधारण गेंद थी जिसे किंग कोहली भी समझ नहीं पाए और बोल्ड होने के बाद भी समझ नहीं पाए कि आखिर यह गेंद कैसी थी।

श्रेयस गोपाल ने कोहली को आउट करने के बाद जिस तरह से जश्न मनाया वो दिल जीतने वाला था।

आपको बता दें कि साल 2018 में भी श्रेयस गोपाल ने कोहली और एबी डीविलियर्स को एक ही पारी में आउट करने का कमाल किया था। गौरतलब है कि पिछले 18 आईपीएल मैच में कोहली 10 मैचों में स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं जो चौंकाने वाले आंकड़े हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार