India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में जो रूट के अलावा 'जारवो' नाम के शख्स ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी है। लॉर्ड्स और हेडिंग्ले के बाद इस शख्स को ओवल के मैदान में भी पिच पर घुसते हुए देखा गया था। इस दौरान वो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो से जा भिड़ा था। जॉनी बेयरस्टो जारवो को देखकर गुस्साए तो बहुत थे लेकिन कर कुछ नहीं पाए।

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि जारवो जैसे पिच इनवेडर द्वारा ऐसी हरकत की गई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर पिच इनवेडर को ऐसी हरकतें करते हुए देखा जा चुका है। 1977 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में भी पिच इनवेडर ने जारवो जैसी ही हरकत की थी लेकिन, उस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेग चैपल ने उस शख्स को सबक सिखा दिया था।

Advertisement

पिच इनवेडर तेजी से दौड़ता हुआ बल्लेबाजी कर रहे ग्रेग चैपल की ओर बढ़ा बस यहीं पर उससे गलती हो गई। ग्रेग चैपल ने उस पिच इनवेडर को पकड़ लिया और बीच मैदान बल्ले से उसकी जमकर सुताई कर दी। ग्रेग चैपल एक हाथ से उस शख्स को पकड़े रहे और अपने दूसरे हाथ से एक के बाद बल्ले से पिच इनेवडर को जमकर सूत दिया।

जारवो को ग्रेग चैपल की यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए। अगर जारवो चैपल का यह वीडियो देखा होता तो शायद हो वह जॉनी बेयरस्टो के नजदीक जाने की कोशिश करता। बहरहाल जो भी हो जारवो ने अपनी हरकतों से फैंस का काफी एंटरटेनमेंट किया है। हालांकि, ओवल के मैदान पर उसके द्वारा की गई हरकत उसपर भारी पड़ सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार