Jarvo 69: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मैदान पर दिखा जारवो 2.0, फिर उड़ा दी इंग्लिश सिक्योरिटी की धज्जियां
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत शो देखने को मिला। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने इंग्लिश गेंदबाज़ों को मामूली साबित करते हुए खुब चौके छक्के लगाए। लेकिन रिशेड्यूल टेस्ट के पहले दिन सिर्फ इंग्लिश गेंदबाज़ ही नहीं बल्कि इंग्लिश सिक्योरिटी भी बेहद ही मामूल साबित हुई। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन लाइव मैच के दौरान सिक्योरिटी की धज्जियां उड़ाता दिखा है।
एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से वायरल वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय जर्सी में देखा जा सकता है जो कि मैच के दौरान खिलाड़ियों के काफी करीब पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद जल्दी ही सिक्योरिटी के लोग उसे पकड़ते हैं और फिर मैदान के बाहर लेकर जाते हैं। इसी बीच मैच इंजॉय आए दर्शक शख्स को जारवो-जारवो पुकारना शुरू कर देते हैं। Read More...