Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Match Preview: मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार (31 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का आगाज हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 7.30 बजे से शुरू होगा। गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल में कुल दो मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते हैं। 

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 19 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। पहली पारी में टॉप स्कोर 203 रन और दूसरी पारी में उच्चतम स्कोर 191 रन। पहली पारी में औसत स्कोर 159.9 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 149.8 रन रहा है।

गुजरात टाइटंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात की टीम ने मिनी ऑक्शन में केन विलियमसन, ओडेन स्मिथ, जोशुआ लिटिल और केएस भरत को खरीदा था। टीम में पहले से ही शुभमन गिल, राशिद खान,डेविड मिलर औऱ राहुल तेवतिया जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। हालांकि डेविड मिलर नेशनल ड्यूटी के चलते पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल, जिन्होंने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में जयंत यादव और साईं किशोर का विकल्प है। अफगान के युवा स्पिनर नूर अहमद सप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर सबकी नजर रहेगी, जिन्हें चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टोक्स के अलावा रविंद्र जडेजा और मोईन अली जैसे धाकड़ ऑलराउंडर टीम में हैं। हालांकि मुकेश चौधरी की चोट टीम के लिए चिंता का कारण है। पिछले साल डेब्यू करने वाले मुकेश ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे इस सीजन में भी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। 

Advertisement

चेन्नई की टीम पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर रही थी। माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है, ऐसे में वह चेन्नई को एक और आईपीएल ट्रॉफी जिताना चाहेंगे। 

टीमें (संभावित प्लेइंग XI)

Advertisement

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/मिचेल सैंटनर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार