Gujarat Titans vs Delhi Capitals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 44वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (02 मई) को GT के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीजन जब पिछली बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होमग्राउंड पर 6 विकेट से हराया था।

Advertisement

इस मुकाबले में आप दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श पर दांव खेल सकते हैं। यह खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकता है। पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 63 रन और 4 विकेट झटके थे। उपकप्तान के तौर पर आप शुभमन गिल या हार्दिक पांड्या का चुनाव कर सकते हैं।

GT vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 02 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs DC: Pitch Report

Advertisement

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में कुल 207 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 152 रन ही बना सकी थी और यह मैच 55 रनों से गंवा बैठी थी।

GT vs DC Head-to-Head

Advertisement

कुल - 02
गुजरात टाइटंस - 02
दिल्ली कैपिटल्स - 00

GT vs DC: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Gujarat Titans vs Delhi Capitals Dream 11 Team

विकेटकीपर - फिल साल्ट
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर, डेविड मिलर, शुभमन गिल (उपकप्तान) 
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श (कप्तान), विजय शंकर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज़ - मोहम्मद शमी, राशिद खान, एरनिक नॉर्खिया

Advertisement

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल

Delhi Capitals Probable Playing XI

Advertisement

डेविड वॉर्नर(कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार