Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के करंट सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली (44 गेंदों पर 81 रन) और देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे। 

Advertisement

GT vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

Advertisement

बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 199 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस को 99 रनों से धूल चटाई थी।

GT vs RCB Head To Head Record

कुल - 07
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 04
गुजरात टाइटंस - 03

Advertisement

GT vs RCB, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

GT vs RCB, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जोश हेजलवुड स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो साईं सुदर्शन, शुभमन गिल और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

GT vs RCB Probable Playing XI

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।

Advertisement

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम।

GT vs RCB Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

GT vs RCB Match Prediction, GT vs RCB Pitch Report, Today's Match GT vs RCB, IPL 2026, GT vs RCB Prediction, GT vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार