14 अक्टूबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी में आज महाराष्ट्र के बल्लेबाज स्‍वप्निल गुगले और अंकित बावने ने कमाल करते हुए रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी पॉर्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है।

#BREAKING: युवराज सिंह ने दिया धोनी को बड़ा धोखा, धोनी के साख किया ऐसा धोखा..

Advertisement

दोनों ने मिलकर 594 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तहलका मचा दिया। गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में इससे पहले सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड विजय हजारे और गुल मोहम्‍मद के द्वारा बनाया गया 577 रन का था। दोनों ने ये रिकॉर्ड साल 1946 – 47 में रणजी ट्रॉफी में बनाया था।

OMG: वनडे में न्यूजीलैंड की टीम को इस वजह से नहीं हरा पाएगी धोनी की टीम, जानिए वजह

Advertisement

वैसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड संगकारा और एम जयवर्धने के नाम हैं । दोनों ने मिलकर 624 रन की पार्टनरशिप की थी जो आजतक एक रिकॉर्ड है।

#BREAKING: मोहम्मद कैफ ने ऐसा कमाल कर फिर से जगाई भारतीय वनडे टीम में वापसी की उम्मीद

यानि यदि स्‍वप्निल और अंकित बावने 30 रन और बना लेते तो यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता।

इसके साथ – साथ महाराष्ट्र के बल्लेबाज स्‍वप्निल गुगले ने नॉट आउट रहते हुए 351 रन की पारी खेली। इसके साथ ही गुगले ने रणजीत ट्रॉफी के इतिहास  में किसी भी कप्तान क द्वारा बनाया गया यह तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में स्‍वप्निल ने सुनील गावस्कर के कप्तान के तौर पर 340 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

BREAKING: युवराज सिंह के वनडे टीम में वापसी की उम्मीद जगी, रणजी ट्रॉफी में जमाया रिकॉर्डतोड़ शतक

इसके अलाना स्‍वप्निल महाराष्ट्र के तरफ से ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तीहरा शतक ठोके हो। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए महाराष्ट्र टीम के किसी बल्लेबाज के द्वारा जमाया गया पहला तीहरा शतक है।

गौतम गंभीर ने अपनी छोटी सी पारी से जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, लेकिन उम्मीद है ज्यादा..

Advertisement

महाराष्ट्र की टीम ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए दूसरे दिन 635 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। अंकित बावने 258 पर नॉट आउट रहे तो वहीं स्‍वप्निल 351 रन पर नॉट आउट रहे।

जबाव में दिल्ली की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 21 रन बिना विकेट खोए बना लिए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार