WPL 2023: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने शनिवार (4 मार्च) को खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 207 रन बनाए थे लेकिन एक पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

हालांकि, इस हार के बाद गुजरात के पास सोचने समझने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है क्योंकि उन्हें 24 घंटे के भीतर ही अपना दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ खेलना है। हालांकि, इस मैच से पहले गुजरात के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुजरात की कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई स्टार बेथ मूनी का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Advertisement

मुंबई के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही गुजरात की कप्तान मूनी के घुटने में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा था। कथित तौर पर, चोटिल होने के बाद मूनी को एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था। ऐसे में गुजरात जाएंट्स के लिए आज रात यूपी वारियर्स के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शर्मनाक हार के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गुजरात जाएंट्स की उपकप्तान स्नेह राणा ने मूनी की चोट के बारे में बताया और कहा कि फिजियो ने अभी तक मूनी की चोट नहीं देखी है ऐसे में वो देखने के बाद ही कोई अपडेट दे पाएंगे। अगर मूनी इस मैच में नहीं खेलती हैं तो गुजरात के लिए राह और मुश्किल हो सकती है ऐसे में स्नेह राणा कप्तान के रूप में कैसा प्रदर्शन करती हैं ये भी देखना दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार