22 अप्रैल, ईडन गॉर्डन (CRICKETNMORE) । गुजरात लायंस की टीम ने केकेआर को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात लायंस की जीत मे कप्तान सुरेश रैना, ब्रेंडन मैक्लम और एरोन फिंच हीरो रहे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

सुरेश रैना ने केवल 46 गेंद पर 84 रन बनाए तो फिंच 31 और मैक्लम 33 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात लायंस की टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य को पाकर मैच जीत लिया। केकेआर के तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव और नाथन कोल्टर-नाइल को 2 -2 विकेट मिला तो वहीं क्रिस वॉक्स और उमेश यादव को 1- 1 विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले केकेआर ने रॉबिन उथप्पा (72) और सुनील नरेन (42) की आतिशी पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 23वें मैच में शुक्रवार को गुजरात लायंस के सामने 188 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। ई़डन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं।

कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर (33) एक बार फिर नरेन को पारी की शुरुआत करने के लिए अपने साथ लेकर आए। नरेन ने निराश नहीं किया और 17 गेंदों में नौ चौके तथा एक छक्के की मदद से 42 रन का पारी खेली।

नरेन ने अपनी पारी में सभी रन बाउंड्री से बनाए। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में सिर्फ बाउंड्री से बनाया जाने वाले सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने सिर्फ बाउंड्री से 36 रन बनाए थे।

नरेन ने गंभीर के साथ मिलकर 3.2 ओवरों में 45 रन जोड़ लिए थ, जिसमें से सिर्फ तीन रन ही गंभीर के थे। गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने गेंद ली और नरेन को जेम्स फॉल्कनर के हाथों कैच करा उनकी तूफानी पारी का अंत किया।PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

नरेन के जाने के बाद हालांकि कोलकाता की रनगति थोड़ी धीमी पड़ गई। गंभीर और उथप्पा ने पारी को आगे बढ़ाया। उथप्पा तेज खेल रहे थे तो गंभीर उनसे धीरे आगे बढ़ रहे थे। कोलकाता का कुल स्कोर 114 पहुंच चुका था। इसी स्कोर पर गंभीर फॉल्कनर की गेंद पर रैना को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

मनीष पांडे (24) ने क्रिज पर कदम रखा और एक छोर से तेजी से रन बटोर रहे उथप्पा का अच्छा साथ दिया। मनीष ने उथप्पा के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। प्रवीण कुमार ने 19वें ओवर में उथप्पा को ब्रैंडन मैक्लम के हाथों सीमारेखा पर कैच करा पवेलियन भेजा। उथप्पा ने 48 गेंदों की अपनी पारी में दो छक्के और आठ चौके लगाए। उथप्पा के जाने के बाद आए युसूफ पठान (नाबाद 11) ने इसी ओवर में दो चौके जड़े।PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पांडे ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर बासिल थंपी ने उन्हें आउट किया। सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर रन आउट हो गए। शाकिब अल हसन एक रन बनाकर पठान के साथ नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से जेम्स फॉल्कनर, बासिल थम्पी, सुरेश रैना और प्रवीण कुमार ने एक-एक सफलता हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार