Sri Lanka Women: आईसीसी चेयरमैन जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना की 45 गेंदों में खेली गई 79 रनों की दमदार पारी के बूते भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इसके बाद टीम की गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को सिर्फ 69 रनों पर समेट दिया। दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि श्रेयंका पाटिल और शेफाली वर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

जय शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई। जापान में शानदार प्रदर्शन के बाद सिल्वर मेडल जीतने पर श्रीलंका को भी बधाई। जब हम लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की ओर देख रहे हैं, तो ऐसे मुकाबले साबित करते हैं कि महिला खेल सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है।"

सैकिया ने लगातार दो बार एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीतने के लिए टीम की तारीफ की और साथ ही एशिया कप में टीम की हालिया सफलता का भी जिक्र किया।

जय शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई। जापान में शानदार प्रदर्शन के बाद सिल्वर मेडल जीतने पर श्रीलंका को भी बधाई। जब हम लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की ओर देख रहे हैं, तो ऐसे मुकाबले साबित करते हैं कि महिला खेल सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव ने भी भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा प्रदर्शन था। महिलाओं और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। मैं मैच देख रहा था। मैंने कुछ हिस्से और हाइलाइट्स देखे। वे बहुत अच्छा खेल रही हैं और टीम बहुत अच्छी लय में है। एक नई बॉलर भी आई है, जो लेफ्ट-आर्म स्पिन बॉलर है, और वह भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फील्डिंग भी अच्छी थी, इसलिए टीम का संतुलन बहुत अच्छा है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार