कानपुर, 18 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम यहां आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों को इनके पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने करारी शिकस्त दी थी। गुरुवार को दोनों टीमें हार को भूलकर प्लेऑफ के लिए जोर अजामाइश करती दिखेंगी। नियमित कप्तान सुरेश रैना के वापस आने से गुजरात की टीम बेशक मजबूत होगी। रैना ने बेंगलोर के खिलाफ हुए मैच में हिस्सा नहीं लिया था। वह अपनी पत्नी के पास नीदरलैंड्स में थे जिन्होंने हाल ही में बच्ची को जन्म दिया है। यह नौ साल में पहला मौका था, जब रैना ने आईपीएल मैच में हिस्सा नहीं लिया था। 

Advertisement

बेंगलोर के खिलाफ अपने पिछले मैच में करारी हार झेल चुकी कोलकाता की टीम को गुजरात के खिलाफ अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल के बिना ही मैदान पर उतरना होगा। पिछले मैच में उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। 

Advertisement

कोलकाता की टीम ने अपने 12 मैचों में सात में जीत हासिल की है और अगर वह गुजरात के खिलाफ पूरे दो अंक हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो वह लगभग प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। गुजरात के भी कोलकाता के बराबर ही अंक हैं, लेकिन वह उससे नेट रनरेट में पीछे है। 

गुजरात को पता है कि उसे किस तरह मैच में वापसी करनी है। रैना का नौ साल का अनुभव टीम के लिए ऐसे समय में काफी अहम साबित हो सकता है। 

अगर ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ और एरॉन फिंच का बल्ला चला, तो कोलकाता के गेंदबाजों के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। 

दोनों टीमों के बीच कोलकाता में हुए पिछले मैच में गुजरात को जीत हासिल हुई थी, लेकिन गौतम गंभीर इस बार नतीजा अपने पक्ष में चाहेंगे और पूरी तैयारी से मैदान पर उतरेंगे।

Advertisement

गंभीर के गेंदबाजों में गुजरात के दिग्गज बल्लेबाजों को रोकने की काबिलियत तो है लेकिन समय पर वह ऐसा कर पाते हैं या नहीं, यह उनके लिए चुनौती होगी। 

गुजरात के पास ड्वायन ब्रावो, रैना और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने मध्य क्रम में टीम को सफलता दिलाई है। 

कोलकाता के खिलाफ रैना, डेल स्टेन ओर जेम्स फॉल्कनर को टीम में शामिल कर सकते हैं। यह दोनों गेंदबाज कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

Advertisement

वहीं, कोलकाता को पिछले कुछ मैचों में अपने शीर्ष क्रम में समस्या का सामना करना पड़ा है। हालांकि, मध्य क्रम में यूसुफ पठान और आंद्रे रसेल ने टीम को संभाले रखा है, लेकिन रसेल का टीम से बाहर होना टीम के लिए चिंता का विषय है। 

गंभीर की कोशिश होगी कि वह और रोबिन उथप्पा टीम को मजूबत शुरुआत दें।

कोलकाता का मजबूत पक्ष उसका स्पिन आक्रमण है, जिसमें पीयूष चावला, सुनील नरेन और शाकिब अल हसन जैसे नाम हैं। हालांकि ग्रीन पार्क की घास भरी पिच पर गेंदबाजी करना इनके लिए काफी मुश्किल हो साबित हो सकता है। 

Advertisement

टीमें (संभावित) :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, ब्राड हॉग, शाकिब अल हसन, उमेश यादव, क्रिस लिन, मोर्ने मोर्केल, सुनील नरेन, जेसन होल्डर, कोलिन मुनरो, मनन शर्मा, कुलदीप यादव, शेल्डन जैकसन, अंकित सिंह राजपूत, जयदेव उनादकट, राजगोपाल सतीश।

गुजरात लायंस : सरबजीत लड्डा, अक्षयदीप नाथ, अमित मिश्रा, ड्वायन ब्रावो, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेदी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, इशान किशन, रविन्द्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्लम, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, ड्वायन स्मिथ, डेल स्टेन, प्रवीण ताम्बे, एंड्रयू टाय।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार