बेंगलुरु, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अब तक खेले गए आठ में से केवल दो मैचों में जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर खराब फॉर्म से गुजर रही है और ऐसे में आज वे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच में गुजरात लायंस के खिलाफ अपनी साख बचाने उतरेंगे। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजों के बुरी तरह विफल होने के बाद मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हुए मैच ने आईपीएल-10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की राह मुश्किल कर दी है। बेंगलोर के लिए हालांकि एकमात्र राहत की बात यह है कि गुरुवार को गुजरात लायंस के खिलाफ यह मैच वे अपने घर में खेलेंगे।

Advertisement

खराब फॉर्म से जूझ रही बेंगलोर के लिए पिछले दोनों मैच आईपीएल-10 में उसे बैकफुट पर धकेलने के लिए काफी हैं। अब उसकी नजरें गुजरात के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हैं। बेंगलोर को अगर शीर्ष-4 में शामिल होना है तो उसे बाकी के बचे मैचों में से अधिकांश में जीत हासिल करनी होगी।

मेजबान टीम के लिए यह अच्छा मौका है, क्योंकि गुजरात की टीम भी इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है और आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे है।

बेंगलोर की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए गुजरात पर उसका पलड़ा भारी है। मेजबान टीम के बल्लेबाज गुजरात के अनुभवहीन और बिखरी हुई गेंदबाजी आक्रमण के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेंगलोर के गेंदबाजों सैमुएल बद्री, युजवेंद्र चहल, श्रीनाथ अरविंद, टाइमल मिल्स और एडम मिलने को भी अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।

Advertisement

गुजरात की गेंदबाजी आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई पर निर्भर है। टाई के अलावा युवा गेंदबाज बासिल थंपी ही एकमात्र गेंदबाजी हैं, जिन्होंने थोड़ा प्रभावित किया है। हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अब तक गुजरात के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

गुजरात के लिए अब तक कप्तान रैना और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम ही एक सकारात्मक पहलू रहे हैं। रैना ने आईपीएल-10 में अभी तक कुल 272 रन बनाए हैं तो वहीं मैक्कलम ने 264 रन बनाए हैं।

Advertisement

टीमें (संभावित) :- 

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, बासिल थंपी, चिराग जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, एंड्रयू टाई ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, केदार जाधव, ट्रेविस हेड, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, एबी डिविलियर्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार