आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने गिल- मिलर के धमाल और नूर- राशिद की शानदार गेंदबाजी मदद से मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। गुजरात ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभमन गिल की जगह जोशुआ लिटिल को खिलाया। वहीं मुंबई ने रिले मेरेडिथ की जगह तिलक वर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया। 

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 22 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं अभिनव मनोहर ने 21 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मिलर और अभिनव ने 5वें विकेट के लिए 71 (35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट पीयूष चावला ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नेहल वढेरा ने बनाये। उन्होंने 21 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 26 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23(12) रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नूर अहमद ने चटकाए। उनके अलावा राशिद खान और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने एक विकेट चटकाया। 

टीमें:

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, संदीप वारियर

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

गुजरात टाइटंस के विकल्प: जोशुआ लिटिल, दासुन शनाका, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, श्रीकर भरत

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार