भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप से बेशक बाहर कर दिया गया लेकिन वो इस बात को पीछे छोड़कर आगामी आईपीएल 2026 के लिए जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटन्स के नेट्स सेशन के कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें शुभमन खतरनाक मूड में नजर आ रहे थे और उनके लंबे छक्के मारने का एक वायरल वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर ये क्लिप काफी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें गिल को तेज़ गेंदबाज के खिलाफ एक गजब का शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि गिल के लिए पिछले कुछ महीने काफी बुरे रहे हैं। गर्दन की चोट ने उनके मोमेंटम में रुकावट डाली और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। निराशा तब और बढ़ गई जब उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में भी नहीं चुना गया। भारत के टी-20I एक्सपेरिमेंट में अभिषेक शर्मा के साथ थोड़ी देर ओपनिंग करने के बाद, गिल वर्ल्ड कप टीम फाइनल होने से पहले अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, अब गिल का फोकस पूरी तरह आईपीएल पर है और वो चाहेंगे कि आईपीएल में धमाका करके एक बार फिर से सेलेक्टर्स का ध्यान खींच पाएं। गिल ने आईपीएल 2025 में भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। वो 15 मैचों में 50 की एवरेज और 155.88 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाकर चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। हालांकि, उनकी कंसिस्टेंसी के बावजूद, गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने बाहर कर दिया।