गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन का खिताब जितवाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आगामी सीजन (IPL 2024) से पहले GT की टीम से अलग हो गए हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करके हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर लिया है जिस पर अब जीटी के कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने आगामी सीजन से पहले बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

मैंने हार्दिक को रोकने की कोशिश नहीं की

Advertisement

आशीष नेहरा ने ये खुलासा किया है कि उन्होंने गुजरात टाइटंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम में रोकने के लिए कोई भी कोशिश नहीं की। नेहरा ने इसके पीछे की वजह भी दुनिया के सामने रखी है। 

उन्होंने कहा, 'जब हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस वापस लौटने का फैसला किया तो मैंने कभी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। क्योंकि जैसे जैसे आप खेलते जाते हैं आपके पास अनुभव होता जाता है। आपने दो साल यहां पर खेला। जिस टीम में वो गए हैं मैं वहां उन्हें नहीं जाने देता। मैं कोशिश करता कि वो दूसरी टीम में जाए। वो वहां पांच छह साल खेले हैं।

वो आगे बोले, 'जिस तरह यह गेम बदल रहा है, लोग कह रहे हैं ये सोकर गेम की तरह आगे जा रहा है बास्केटबॉल की तरह जा रहा है। ऐसे में हम आने वाले समय में कई ऐसे ट्रांसफर देखेंगे। गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या को मिस करेगी। वो मुंबई इंडियंस में पांच साल खेले हैं अब उनके लिए वहां नई चुनौता और अवसर है। आईपीएल में हर साल कुछ नया सीखने को मिलता है। हमारी तरफ से हार्दिक को शुभकामनाएं।'

मुंबई से होगा गुजरात का पहला मुकाबला

Advertisement

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। बात करें अगर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की तो इन दोनों टीमों की भिड़ंत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली है। ऐसे में फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार