IPL 2022 मेगा ऑक्शन के बाद अब सभी फैंस को आगामी सीज़न का इंतज़ार है। इस बार दो नई टीमों लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटंस के होने से रोमांच और भी बढ़ने वाला है। अगर गुजरात टाइटंस की ही बात करें तो इस टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में ये उनके लिए आगामी आईपीएल सीज़न एक बहुत बड़ा टेस्ट होने वाला है। हालांकि, सीज़न शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने पांड्या की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। नेहरा ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ऐसी टी20 टीम नहीं है जिसमें हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ के रूप में जगह नहीं बना सकते। 

Advertisement

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा, "अगर वो गेंदबाजी करते हैं, तो यह बहुत अच्छा है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हार्दिक पांड्या को एक बल्लेबाज के रूप में पाकर हम ज्यादा खुश हैं। मैं दुनिया की ऐसी कोई भी टी20 टीम नहीं देखता, सिर्फ आईपीएल की बात नहीं कर रहा हूं, जहां हार्दिक एक बल्लेबाज के रूप में फिट नहीं बैठते। वो चाहे जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, फिर चाहे वो 4, 5 या 6 ही क्यों ना हो।" 

नेहरा के बयान से ये ज़ाहिर है कि कप्तान और कोच के बीच संबंध काफी अच्छे हैं ऐसे में आगामी सीज़न में पांड्या को नेहरा का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर टाइटंस के स्कवॉड की बात करें तो हार्दिक पांड्या के अलावा राशिद खान और शुभमन गिल भी इस टीम का हिस्सा हैं ऐसे में ये टीम विरोधियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार