गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल 2023 के बाकी बचे मुकाबले के लिए केन विलियमसन (Kane Williamson) की जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) को टीम में शामिल किया है। मंगलवार (4 अप्रैल) की आईपीएल द्वारा इसका आधिकारिक ऐलान किया गया। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 31 मार्च को खेले गए पहले मैच में बाउंड्री पर कैच पकड़ने की कोशिश में विलियमसन के घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर होकर वापस अपने वतन न्यूजीलैंड लौट चुके हैं। 

Advertisement

शनाका को मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस मे अपने साथ जोड़ा है। शनाका अभी तक आईपीएल में नहीं खेले हैं। 

शनाका ने इस साल की शुरूआत में भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टी-20 सीरीज में 187 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए थे और वनडे सीरीज में शतक भी जड़ा था। शनाका ने अब तक 181 टी-20 मैच खेले हैं,जिसमें 141.94 की स्ट्राईक रेट से 3702 रन बनाए हैं और 8.8 की इकॉनमी से 59 विकेट लिए हैं।

शनाका फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर है। फिलहाल न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज की जारी है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल के लिए भारत पहुंचेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार