GT vs MI: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने सोमवार (20 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे  के चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। 

Advertisement

रबाडा ने पावरप्ले के दौरान क्विंटन डी कॉक और दानिश मालेवार की ओपनिंग जोड़ी को अपना शिकार बनाया। बतौर विदेशी गेंदबाज आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मैच के बाद उनके आईपीएल पावरप्ले में 38 विकेट हो गए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा जिनके नाम 37 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (72) पहले नंबर पर काबिज हैं। 

इसके अलावा आईपीएल में बतौर विदेशी तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा बार तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 13वीं बार यह कारनामा कर आंद्रे रसेल की बराबरी की। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता  मिलने के बाद मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसमें तिलक वर्मा ने 45  गेंदों में नाबाद 101 रन और नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।। वॉशिंगटन सुंदर (26)टॉप  स्कोरर रहे और कोई खिलाड़ी अपनी कुछ खास नहीं कर पाया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार