Delhi Capitals vs Gujarat Titans: कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), जोस बटलर (Jos Buttler) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के शानदार अर्धशतकों के दम पर गुजरात टाइटंस ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात को 19 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े।

Advertisement

फिर गिल और सुंदर के साथ रनों की रफ्तार को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे गिल ने 45 गेंदों में 4 चौकों और 5 छ्क्कों की बदौलत 70 रन बनाए। वहीं सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। जिसकी बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार 2, लुंगी एंगिडी और कुलदीप यादव 1-1 विकेट लिया।

टीमें इस प्रकार हैं

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Advertisement

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।

इम्पैक्ट सब्स दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट सब्स गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार