कप्तान जेम्स विंस (James Vince) और गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के तूफानी अर्धशतक के दम पर गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) ने सोमवार (16 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 (ILT20) के मुकाबले में दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। दुबई के 182 रन के जवाब में गल्फ जायंट्स ने एक ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गल्फ जायंट्स के पहले दो विकेट सिर्फ 43 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद विंस और इरास्मस ने मिलकर तीसरे विकेट के 107 रनों की साझेदारी की। विंस ने 56 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली। वहीं इरास्मस ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच चौके और दो छक्के जड़े।

Advertisement

दुबई कैपिटल्स के लिए मुजीब उर रहमान ने दो विकेट औऱ कप्तान रोवमैन पॉवेल ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुबई की शुरूआत शानदार रही और उथप्पा ने जो रूट (6 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े।  उथप्पा ने 46 गेंदों में दस चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली। उन्होंने 52 रन 12 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

इसके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 38 रन और सिकंदर रजा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत कैपिटल्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

Also Read: LIVE Score

Advertisement

गल्फ जायंट्स के लिए रेहान अहमद ने तीन विकेट, रिचर्ड ग्लासेन ने दो, वहीं संचित शर्मा-डेविड विजे ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार