28 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बुधवार को कहा कि बॉल टेम्परिंग विवाद में दोषी पाए गए आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेलेंगे। 

Advertisement

ऐसे में एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए भारी मुसीबत सामने आ गई है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों टीम आखिर में इन दोनों दिग्गजों के बदले किसे टीम में शामिल कर सकता है।

Advertisement

वैसे आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट और न्यूजीलैंड मार्टिन गप्टिल को आईपीएल में शामिल करने के लिए आवाजें उठने लगी है।

कई क्रिकेट फैन्स चाह रहे हैं कि जो रूट और मार्टिन गप्टिल को आईपीएल में खेलने का मौका दिया जाए। अब देखना ये होगा कि क्या दोनों फ्रेंचाइजी इन दोनों दिग्गजों को टीम में शामिल करती है या कोई और खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की जगह आईपीएल में लेगा।

क्रिकेट फैन्स को अब बस उस पल का इंतजार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार