IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 

उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम न्यूजीलैंड को महज 134 रन पर समेटने में सफल रही। इसके साथ ही गुरनूर ने न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के बीच तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पूर्व भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 मार्च 1994 को वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं, जवागल श्रीनाथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2002 को ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

गुरनूर बराड़ ने अपने 4 विकेट के प्रदर्शन के साथ इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुलदीप यादव को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 39 रन देकर 4 और 45 रन देकर 4 विकेट लिए थे। 

न्यूजीलैंड में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन

  • 5/33 – अनिल कुंबले (1994)
  • 4/23 – जवागल श्रीनाथ (2002)
  • 4/30 – गुरनूर बराड़ (2026)
  • 4/39 – कुलदीप यादव (2019)
  • 4/45 – कुलदीप यादव (2019)
  • 4/52 – जवागल श्रीनाथ (1995)
  • 4/55 – मोहम्मद शमी (2014)
  • 4/70 – अर्शदीप सिंह (2026)

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड में वनडे मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की एलीट क्लब में भी जगह बना ली है। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ चौथे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले जवागल श्रीनाथ ने न्यूजीलैंड में दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह एक-एक बार चार विकेट ले चुके हैं। अर्शदीप ने इसी सीरीज के पहले वनडे में 70 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार