New Zealand vs England 3rd Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) ने हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। पहले दिन पारीके 64वें ओवर में एटकिंसन ने डेरिल मिचेल को अपना दूसरा शिकार बनाया। इसके साथ ही एटकिंसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। 

Advertisement

एटकिंसन 147 साल के टेस्ट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने अपने करियर के पहले ही साल मे 50 विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के टेरी एल्डरमैन ने साल 1981 में 54 टेस्ट विकेट लेने का कमाल किया था। एटकिंसन ने सिर्फ 11 टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया है। 

Advertisement

बता दें कि एटकिंसन ने 10 जुलाई 2024 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले से टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 5 महीने के टेस्ट करियर में कई खास मुकाम हासिल कर लिए हैं। एटकिंसन ने अभी तक तीन बार पारी में 5 विकेट लिए हैं और एक मैच में 10 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने इस दौरान एक हैट्रिक भी अपने नाम की है। इसके अलावा बल्लेबाजी में टेस्ट शतक जड़ा। 

एटकिंसन साल 2024 में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार