इमरान ताहिर और रोमारियो शेफर्ड की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के 26वें मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 6 विकेट से हरा दिया।  बारबाडोस के 89 रन के जवाब में गुयाना ने सिर्फ 14.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

इस हार के साथ ही मौजूदा चैंपियन बारबाडोस सीपीएल 2020 से बाहर हो गई है। सीपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब चैंपियन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है। वहीं जमैका तलावास ने प्लेऑफ में जगह बना ली है।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की शुरूआत बहुत खराब रही है औऱ 10.2 ओवरों में सिर्फ 39 रन के स्कोर पर 6 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। मिचेल सैंटनर औऱ नईम यंग ने सबसे ज्यादा 1-18 रन की पारी खेली। जिसके चलते बारबाडोस निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। लगातार तीसरे मैच में बारबाडोस 100 रन के आंकड़े तक भी पहुंचने में नाकाम रही। 

इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट, वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान क्रिस ग्रीन,केविन सिनक्लेयर ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ पहली ही गेंद पर ब्रैंडन किंग (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद चंद्रपॉल हेमराज (29) और शिमरोन हेटमायर (नाबाद 32) के साथ मिलकर पारी को संभाला। जिसके चलते 34 गेंद बाकी रहते हुए ही गुयाना ने जीत हासिल कर ली।

बारबाडोस के लिए जेसन होल्डर ने 2, मिचेल सैंटनर औऱ रेमन रीफर ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार