कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) के 10वें मुकाबले में गुयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) ने सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) को 10 ओवर पहले 6 विकेट से हराकर एक तरफा जीत हासिल की। इस मैच में अमेजन वारियर्स की जीत के हीरो गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) और इमरान ताहिर (Imran Tahir) रहे जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 3-3 विकेट चटकाए। गुडाकेश मोती ने 3.3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किये जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इससे पहले गुयाना वारियर्स के कप्तान इमरान ताहिर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद सेंट लूसिया किंग्स की टीम सिर्फ 14.3 ओवर में 100 रन बनाकर ढेर हो गई। सेंट लूसिया के लिए कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाया और उनके लिए सबसे ज्यादा रन मैथ्यू फोर्ड ने बनाए जिन्होंने 21 बॉल पर 31 रनों की पारी खेली।

Advertisement

अमेजन वारियर्स के लिए गुडाकेश मोती और इमरान ताहिर ने तीन-तीन विकेट लिये और उनके अलावा कीमो पॉल ने दो और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक विकेट चटकाया।

इसके बाद 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेजन वारियर्स को टिम रॉबिन्सन (33) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (47) ने अच्छी शुरुआती दी और उन्होंने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। आखिर में 10 ओवर तक ही टीम ने 101 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट रहते आसान जीत प्राप्त की। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर गुयाना अमेजन वारियर्स 3 मैचों में 3 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं सेंट लूसिया किंग्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार