शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) की तूफानी पारी के दम पर गयाना अमेजन वॉरियर्स ने गुरुवार (5 सितंबर) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 40 रन से हरा दिया। गयान की लगातार दो मैच में दूसरी जीत है, वहीं सेंट किट्स की चार मैच में तीसरी हार है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद गयाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन का विशाल स्कोर बनाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हेटमायर ने 39 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खिली, जिसमें 11 छक्के जड़े। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुराबज ने 37 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के जड़कर 69 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। इनके अलावा कीमो पॉल ने 14 गेंदों में ताबड़तोड़ 38 रन बनाए। 

Advertisement

सेंट किट्स के लिए एनरिक नॉर्खिया, काइल मेयर्स, ओडियन स्मिथ, मोहम्मद मोहसिन और वीरासामी परमाउल ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में सेंट किट्स की टीम 18 ओवर में 226 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने 33 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के जड़े।  शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 गेंदों में 34 रन, मिकाइल लुईसन ने 21 गेंदों में 31 रन बनाए।

गयाना के लिए कप्तान इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने तीन-तीन विकेट, ड्वेन प्रीटोरियस ने दो विकेट, कीमो पॉल औऱ रेमन रीफर ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार