कैरेबियन प्रीमिय लीग (सीपीएल) का 26वां मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स और बारबाडोस ट्राइडेंटस के बीच खेला गआ। इस मैच में बारबाडोस की बल्लेबाजी के दौरान गुयाना की टीम के दाएं हाथ के स्पिनर केविन सिंक्लेयर ने विकेट लेने के बाद हवा में उछल कर ऐसी खतरनाक कलाबाजी (somersault) की, जिसने सबको हैरान कर दिया।

Advertisement

यह घटना बारबाडोस की पारी के 16वें ओवर में हुई जब बारबाडोस की टीम 7 विकेट पर 69 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी और केविन सिंक्लेयर गेंदबाजी ओवर डाल रहे थे।ओवर की चौथी गेंद पर सिंक्लेयर ने ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी कर रहे थे एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद सिंक्लेयर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विकेट लेने की खुशी मनाई और हवा में उछल कर कलाबाजी मारने लगे। एक बार तो वो बिल्कुल जबरदस्त तरिके से हवा में उछल कर निचे आ गए लेकिन उन्होंने फिर दोहराने की कोशिश की जिसमें वो ठीक तरिके से जमीन पर वापस तो आ गए लेकिन अगर थोड़ी से भी चूक हो जाती तो उनके गर्दन में भारी चोट लग सकती थी।

Advertisement

केविन सिंक्लेयर का हवा में दो बार ऐसे उछलना इतना अजीब था कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशॉप ने भी इसे खतरनाक बताया। उनकी इस लगती को देखर उनके पास खड़े साथी खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हमेशा से मैदान पर अलग-अलग तरीके से जश्न मनाने के लिए चर्चा में रहते हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार