आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होने वाली है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भले ही आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलता है लेकिन वो हाल में चल रहे नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर अपने कदम पुख्ता कर रही है।

Advertisement

हालांकि यह खबर आ रही है कि पाकिस्तान के स्टार और दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज शायद टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। खबरों की मानें तो हफीज डेंगू की चपेट में आ गए हैं और ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़  सकती है।

Advertisement

हफीज से जुड़े एक डॉक्टर ने बयान देते हुए कहा,"ये डेंगू वायरस पर निर्भर करता है कि वो क्या करेंगे क्योंकि जब इस दौरान कोई बीमार पड़ता है तो कम से कम 10 दिनों के लिए बुखार होता है और साथ ही पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम एक महीने लग जाते हैं।"

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हफीज पर नजरें बना रखी है और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने पर जोर दे रही है है।

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होगा और टीम 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप लिए यूएई उड़ान भरेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार