21 सितंबर। जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 42 गेंद पर नाबाद 71 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम जिम्बाब्वे को 7 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा ने इंटरनेशनल  क्रिकेट से विदाई ले ली ।

Advertisement

आपको बता दें कि जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ 18 साल तक जुड़े रहे। हैमिल्टन मसाकाद्जा को उनके टीम के खिलाड़ियों ने  गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया। 

Advertisement

हैमिल्टन मसाकाद्जा  ने अपने करियर में 38 टेस्ट में 30.04 की औसत से 2223 रन और साथ ही 209 वनडे मैचों में पांच शतक लगाए और 27.73 की औसत के कुल 5658 रन भी बनाए है। मसाकाद्जा जिम्बावे के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

हैमिल्टन मसाकाद्जा ने टी-20 इंटरनेशनल में भी अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीतने में सफल रहे हैं। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने  65 टी 20 मैचों में उनके नाम पर कुल 1591 रन है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 93 रन था। 

हैमिल्टन मसाकाद्जा ने बनाया यह रिकॉर्ड

हैमिल्टन मसाकाद्जा ने दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिनके नाम अपने करियर की आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनानें का रिकॉर्ड है। अपने करियर के आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में हैमिल्टन मसाकाद्जा ने  ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली है जो अब एक रिकॉर्ड है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार