हेमिल्टन, 30 नवंबर | टॉम लॉथम (105) के शतक के बाद बीजे वाटलिंग (55) और डेरिल मिशेल (73) के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 375 रन का अच्छा स्कोर बना लिया। इंग्लैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 336 रन पीछे हैं।

Advertisement

स्टंप्स के समय रोरी बर्न्‍स 51 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 और कप्तान जोए रूट 29 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा डोमिनीक सिब्ले और जोए डेनली ने चार-चार रन बनाए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और मैट हेनरी को अब तक एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 173 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही लॉथम आउट हो गए। उन्होंने 172 गेंदों पर 16 चौके लगाए।

लॉथम के आउट होने के बाद वाटलिग और डेरिल ने छठे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को 300 के करीब पहुंचाया। वाटलिंग ने 192 गेंदों पर सात चौके और डेरिल ने 159 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

उनके अलावा मिशेल सेंटनर ने 23 और टिम साउदी ने 18 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार, क्रिस वोक्स ने तीन, सैम कुरेन ने दो और जोफरा आर्चर ने एक विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार