24 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE) मुंबई इंडियंस के स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल में कमाल कर दिया है। हरभजन सिंह टी- 20 क्रिकेट में 200 विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। हरभजन सिंह से पहले अमित मिश्रा और अश्विन ने ऐसा हैरान करने वाला कारनामा कर दिखाया है।
Advertisement
Advertisement
वानखेडे़े स्टेडियम में हरभजन सिंह के नाम टी- 20 में 53 विकेट दर्ज हैं। इस मैदान पर टी- 20 क्रिकेट में हरभजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
आपको बता दें हरभजन सिंह ने स्टीव स्मिथ को क्लिन बोल्ड कर ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हरभजन सिंह ने आजके मैच में स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ा था। इसके अलावा आईपीएल में हरभजन सिंह ने 123 विकेट अपने नाम दर्ज कर रखे हैं। इस आईपीएल में हरभजन के नाम 4 विकेट दर्ज हो गए हैं।
Advertisement