सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी के माध्यम से टीम इंडिया को युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे हीरे दिए हैं। बीते दिनों हरभजन सिंह सौरव गांगुली के बारे में बोलते हुए रो पड़े थे। वहीं सौरव गांगुली भी भज्जी को देखकर इमोशनल हो गए थे।

Advertisement

हरभजन सिंह ने कहा, 'दादा का मतलब बड़ा भाई होता है। वैसे मेरा कोई बड़ा भाई नहीं है लेकिन अगर मेरा कोई बड़ा भाई होता भी तो वो मेरे लिए इतना नहीं कर पाता जितना दादा ने मेरे लिए किया है। जब मैं टीम से बाहर हुआ था मानता हूं मैंने काफी गलतियां की थी जिसकी वजह से मुझे टीम से बाहर निकाल दिया गया था। मेरे पिता का भी निधन हो गया था। उस वक्त मेरे साथ सिर्फ एक इंसान खड़ा था वो थे सौरव गांगुली।'

Advertisement

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'जिंदगी में मेरे साथ कोई खड़ा रहे या ना रहे सौरव गांगुल के साथ कोई खड़ा रहे या ना रहे लेकिन हरभजन सिंह मरते दम तक सौरव गांगुली के साथ खड़ा रहेगा। हमारी कौम में यही सिखाया जाता है कि अगर कोई आपको हाथ पकड़ाता है तो फिर उसे छोड़ना नहीं चाहिए। दादा मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। मुझे कभी भी किसी लायक समझना तो जरूर याद करना।'

हरभजन सिंह ने कहा, 'मेरे बारे में बहुत सी चीजें बोली गई थीं कि मुझे टीम में एंट्री नहीं मिलेगी। लेकिन सौरव गांगुली ही वो शख्स थे जिन्होंने मुझे बुलाया था और सिलेक्टर्स से कहा था कि इस लड़को को देखो। शुक्रिया दादा शुक्रिया कलकत्ता।' बता दें कि हरभजन सिंह की गिनती टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में होती है। हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हैं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार