भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर टीम इंडिया को आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो स्पिनरों को अहम भूमिका निभाना होगा। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 19 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होगी।

Advertisement

भारत के लिए वर्ल्ड कप के लिए पहले ही युजवेंद्र चहल,कुलदीप यादव और राहुल चाहर दावेदारी पेश करेंगे। हालांकि हरभजन सिंह का मानना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती कैसे भी करके भारतीय दल में शामिल होने चाहिए।

Advertisement

भज्जी ने इसके आगे बात करते हुए कहा कि उन्होंने जब पहली बार वरुण को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने गेंदबाजी करते हुए देखा था तभी उन्हें लगा था कि वो एक दिन भारत के लिए खेलेंगे।

भज्जी ने कहा," पहली बार मैंने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास सत्र के दौरान देखा था। धोनी अन्य सभी तेज गेंदबाजों को स्पिनरों को चौका-छक्का मार रहे थे लेकिन जब वरुण गेंदबाजी कर रहे थे तब धोनी को बहुत परेशानी हो रही थी और उन्हें कई बार आउट किया। नेट में कोई भी उनके खिलाफ नहीं खेल पा रहा था। तब मैंने अंदाजा लगाया था कि ये भारत के लिए खेलेंगे। वो शुरू में थोड़े नर्वस हो रहे हैं लेकिन वो जितना खेलेंगे वो और भी बेहतरीन होते जाएंगे।

वरुण चक्रवर्ती का नाम आईपीएल 2020 में केकेआर की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम में आया लेकिन कंधे में चोट के कारण उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने पर थोड़ा समय लगा। हालांकि आखिरकार उन्होंने इस श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए अपना डेब्यू कर ही लिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार