महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी भारत के महानतम कप्तानों में से एक हैं। इन दोनों की ही लीडरशिप में इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बना है और आईपीएल में भी दोनों ने ही बतौर कप्तान पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किये हैं। हालांकि इन दोनों का ही कैप्टेंसी स्टाइल बिल्कुल अलग है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जिन्होंने रोहित और धोनी दोनों की ही कैप्टेंसी में क्रिकेट खेला, उन्होंने दोनों की कैप्टेंसी में अंतर पर खुलकर बात की है।

Advertisement

हरभजन सिंह का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी खिलाड़ियों को आजादी देते हैं, लेकिन वो अपने गेंदबाज़ों को बल्लेबाज़ों से मार पड़ने पर ये नहीं बताते कि अब उन्हें आगे क्या करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा इसके विपरीत काम करते हैं। वो अपने खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा बात करके उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

वो बोले, 'धोनी और रोहित दोनों ही नेचर के मामले में बिल्कुल अलग हैं। धोनी कभी भी अपने खिलाड़ियों से ये बात नहीं करता कि उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए। वो कहता है कि आप सीखो। मैं आपको धोनी का एक किस्सा बताता हूं। हम दोनों सीएसके के लिए खेल रहे थे। वो कीपिंग कर रहा था और मैं शॉर्ट फाइल लेग पर खड़ा था। शार्दुल बॉलिंग कर रहा था और केन विलियमसन ने उन्हें पहली बॉल पर चौका मार दिया। अगली बॉल पर भी ऐसा ही हुआ।' 

हरभजन सिंह आगे बोले, 'मैं धोनी के पास गया, मैंने उससे कहा कि शार्दुल को ऐसे बॉलिंग करने के लिए बोलो। धोनी ने मुझसे कहा पाजी अगर मैं आज इसे बता दूंगा तो ये सीख नहीं पाएगा। तो इसे आज सीखने दो। धोनी के सोचने का तरीका था कि वो (बॉलर) खुद मार खाएगा तो खुद ही सीखेगा जैसे एक बच्चा गिरकर चलना सीखता है। वहीं रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों से लगातार बात करता है। वो अपने खिलाड़ियों के कंधे पर हाथ रखता है और उन्हें बताता रहता है कि आप ये कर सकते हो या वो कर सकते हो। वो आपको ऊर्जा से भर देते हैं।'

आपका बता दें कि हरभजन सिंह ने लंबे समय तक महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में क्रिकेट खेला है। जहां एक तरफ वो टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स में रहते हुए धोनी की कप्तानी में खेले, वहीं आईपीएल के दौरान जब वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे तब उन्होंने रोहित की कैप्टेंसी को भी अनुभव किया। गौरतलब है कि धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में ODI वर्ल्ड कप और साल 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जैसे आईसीसी खिताब जीते, वहीं रोहित शर्मा की लीडरशिप में हाल ही में टीम इंडिया ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेली गई टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी उठाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार