मार्च 25, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भले ही अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करने से बचते हैं। लेकिन देश भर में इनके बेशुमार फैंस हैं जो चाहते हैं कि विराट-अनुष्का शादी के पवित्र बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक हो जाएं। तभी तो विराट-अनुष्का जब भी साथ दिखाई देते हैं तो खबरों में चर्चा का बाजार काफी गर्म हो जाता है। अनुष्का-विराट के शादी की तारीख हुई तय, फैंस खुशी से गदगद

 
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले वर्ष क्रिसमस के मौके पर जब दोनों साथ छुट्टियां मनाने गए थे तब इनकी शादी की खबरे आने लगी थी। जिसके बाद खुद विराट कोहली ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन अब विराट कोहली के साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के टर्बनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह ने विराट-अनुष्का को शादी करने की सलाह दी है।

Advertisement

आगे की स्लाइड में जाने टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल

 

एक वेबसाईट से बातचीत के दौरान जब हरभजन सिंह से पूछा गया कि वह आने वाले साल में किस क्रिकेटर को शादी करते हुए देखना चाहेंगे। तब हरभजन सिंह ने सबसे पहले तो जहीर खान का नाम लिया। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या विराट और अनुष्का को शादी करनी चहिए या नहीं? इसपर भज्जी ने कहा कि विराट-अनुष्का ही नहीं बल्कि उन तमाम क्रिकेटर्स को शादी कर लेनी चाहिए जो रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो शादी का फैसला विराट-अनुष्का खुद ही लेंगे लेकिन मुझे इनके फैसले से काफी खुशी मिलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार