भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अपनी हाजिरजवाबी के लिए जानें जाते है। इसकी एक झलक उन्होंने शुक्रवार 15 मार्च को एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिखाई। एक पाकिस्तानी फैन ने आईपीएल किट में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान जैसे पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के फैंस उन्हें आईपीएल में देखना चाहते हैं। इस पोस्ट ने हरभजन ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा कि किसी भी भारतीय का ऐसा सपना नहीं है। 

Advertisement

हरभजन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "कोई भी भारतीय ऐसे सपने नहीं देखता। कृपया आप लोग सपने देखना बंद करें। अब जागो।" पूर्व स्पिनर भज्जी का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वहीं भारतीय फैंस भी इस पाकिस्तानी फैन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। 

Advertisement

दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली। 2012-13 से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जा रही हैं। दोनों टीमें केवल वर्ल्ड कप या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देते है। भारत और पाकिस्तान इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका मानना ​​है कि यह टूर्नामेंट आने वाले सालों में संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट को पनपने में मदद करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है और इसका फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और USA कर रहा है। वहीं भारत अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत का शेड्यूल

भारत बनाम आयरलैंड - 5 जून, न्यूयॉर्क

Advertisement

भारत बनाम पाकिस्तान - 9 जून, न्यूयॉर्क

भारत बनाम USA- 12 जून, न्यूयॉर्क

Also Read: Live Score

Advertisement

भारत बनाम कनाडा - 15 जून, फ्लोरिडा 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार