टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को बड़े ही आसानी से 66 रनों से शिकस्त दी थी। भारत को मिली इस जीत के बाद ट्विटर पर MATCH FIXED ट्रेंड कर गया था और कुछ यूजर्स ने भारतीय खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी फैंस को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से पाकिस्तानी फैंस को जवाब देते हुए कहा, 'बड़े दिनो से एक बात ट्रेंड हो रही है सोशल मीडिया पर कि जो भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच हुआ था वो फिक्स था। ये इतनी वाहियात बात है जब मैंने ट्विटर पर देखा इसे तो मुझसे रुका नहीं गया और मैंने सोचा जरूर इसपर कुछ बोलना चाहिए। ये ट्रेंड कहां से हुआ? क्यों हुआ? ये हम सब जानते हैं। इसकी शुरुआत पाकिस्तान से हुई है जहां पर कुछ लोगों ने ट्विटर पर इस चीज को ट्रेंड करवाना शुरु किया।'

Advertisement

हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी फैंस को उनके खिलाड़ियों की तरफ झांकने की सलाह देते हुए इस बात की उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

हरभजन सिंह ने कहा, 'वो बोल रहे हैं अफगानिस्तान जानबूझकर भारत से हारा है। मैं आप लोगों से यही कहना चाहता हूं देखो पाकिस्तान बहुत अच्छा खेला। आप भारत से जीते बहुत-बहुत बधाई उसकी लेकिन, अब अगर आप बदतमीजी करोगे इस तरह की वो गलत है। आप पाक साफ गेम जीतते हो लेकिन, अगर भारत जीत जाए तो आपको शक है। आपको अपने खिलाड़ियों को देखना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं।'

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'मोहम्मद आमिर का तो आपको पता ही होगा कि उसने क्या किया था। उसके अलावा और भी पाकिस्तान के खिलाड़ी थे। आपकी टीम क्या- क्या कारनामे कर रही है उसको देखो। ट्विटर पर ये सब चीजें ट्रेंड कराना कि ICC जानकर चाह रही है भारत आगे जाए ये गलत है निकम्मी सोच है तुम्हारी। पहली बार जो जीत हासिल हुई है आपको इतने सालों बाद वो पच नहीं रही है। आप इस जीत के मजे लो खुश रहो लेकिन, मैं उम्मीद करता हूं कि भारत आपको फाइनल में मिलेगा। और अगर मिला ना तो मजा आएगा।'

हरभजन सिंह ने राशिद खान की तारीफ करते हुए भी पाकिस्तानी फैंस को जमकर लताड़ लगाने का काम किया है।

Advertisement

हरभजन बोले- 'मैं ऐसा नहीं कहता हूं कि आप भारत के बारे में बात मत करिए लेकिन बात करने का एक लहजा होता है। आपने राशिद खान को कह दिया वो बिका हुआ था अरे राशिद खान चैंपियन गेंदबाज है और हमारे खिलाड़ी चैंपियन प्लेयर हैं। ऐसे निकम्मे काम करके कोई और टीम खेलती है और आपको पता है वो टीम कौन सी है। अगर इंडिया जीतता है तो उसे पचाना सीखो फालतू की नौटंकी मत करो।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार