5 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 9 फरवरी से होने वाली है। ऐसे पाकिस्तान क्रिकेट इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है।
ऐसे में भारत टर्बनेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तनी क्रिकेटर दोस्त शाहिद अफरीदी को इस टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी है तो वहीं हरभजन सिंह पीएसएल में पेशावर ज़ल्मी की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। पीएसएल 2017 का पूरा कार्यक्रम
इसके लिए हरभजन सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो पेशावर ज़ल्मी टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही अपने दोस्त शाहिद अफरीदी को भी इस टूर्नामेंट के लिए ALL THE BEST कह रहे हैं। गौरतलब है कि मैदान पर भले ही भारत और पाकिस्तान टीम की टक्कर होती है तो दोनों खिलाड़ी गर्मजोशी से एक दूसरे के खिलाफ खड़े रहते हैं लेकिन मैदान के बाहर दोनों काफी अच्छे दोस्त है।
हरभजन सिंह ने ये वीडियो शेयर कर अपनी और अफरीदी की दोस्ती को जगजाहिर कर दिया है।
देखिए वीडियो..